June 10, 2021
महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर. कोनी पुलिस ने महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोपी महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पौंसरा बजरंग चौक निवासी राशि सिंह ने 9 जून 2021 को अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी अवस्था मे उसे सिम्स में भर्ती किया गया। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि पड़ोसी उसे टोनही कहकर प्रताड़ित करते है। उसने, उनकी प्रताड़ना से परेशान होकर आग लगाकर खुदकुशी का प्रयास करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने महिला संबंधी अपराध को संज्ञान में लेते हुए त्वरित करवाई का निर्देश दिया। कोनी पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी नामिषा पांडेय के नेतृत्व में करवाई कर गुरुवार को आरोपी राजू सिंह पिता सुखनंदन 48, सती बाई पति बलराम ठाकुर 65, भरत सिंह पिता विजय सिंह 50, जागेश्वर सिंह पिता सुखनंदन सिंह 54, करतार सिंह पिता सुखनंदन सिंह 46 को गिरफ्तार कर टोनही प्रताड़ना एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। करवाई में कोनी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार यादव, एएसआई शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक मनोज साहू, सचिन नामदेव, रूपेश तिग्गा, महिला आरक्षक संतोषी का महत्वपूण योगदान रहा।