February 18, 2021
गाड़ियों के हेड लाइट जलाकर लोगों ने की आवाजाही, छाया रहा घना कोहरा देखे तस्वीरे
बिलासपुर. मौसम आजकल इतनी जानलेवा करवट ले रहा है कि उसकी करवट से पूरा समां बदलने लगा है। बुधवार को दिन भर बारिश पानी के माहौल के बाद गुरुवार की सुबह पूरे शहर को कुछ ऐसा घना कोहरा छा गया कि हाथ को हाथ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह 6 बजे से 7 बजे तक हालत ये थे कि, मोटर गाड़ी वालों को हेड लाइट जलाने के बाद भी रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। 8 बजे के आसपास भी शहर की सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। जो बाद में घड़ी की सुईयों के साथ हटता गया, छंटता गया।