नवरात्रि आज से मां दुर्गा की प्रतिमा ले जाने लगे समिति के लोग

बिलासपुर. शासन प्रशासन के गाइड लाइन के अनुसार शहर व आसपास के गांवों में नव दुर्गा पूजा आज से शुरू होने जा रहा है। इसके लिये लोग तैयारी में जुट गये हैं। देवी मंदिरों को रंग रोगन कर सजाया गया है। अंचल सहित पूरे देश में नवरात्रि पर्व की धूम शुरू हो गई है। मालूम हो कि कोराना काल के कारण बीते वर्ष कई समितियों के लोग मां दुर्गा की प्रतिमा नहीं बिठा पाये थे। इस बार शासन प्रशासन ने गाइड लाइन जारी कर दिया है। मूर्तिकार देवी की प्रतिमा को मूर्त रूप से दे चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी पूरे नौ दिनों तक मां की प्रतिमा को बिठाया जाता है। इसके लिये समिति के लोग मूर्ति लेकर पंडाल में ले जाकर रख रहे हैं। कल पर्व के प्रारंभ होते ही पूरे विधी विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना का दौर पूरे नौ दिनों के लिये प्रारंभ हो जाएगा। इसी तरह शहर के चौक चौराहों में भी दुर्गा पंडाल को सजाया जा रहा है। पंचमी के बाद शहर के दुर्गा पंडालों में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ेगी। हालांकि शासन प्रशासन ने गाइड लाइन जारी कर भोग भंडारे पर प्रतिबंध लगाया है इसके बाद भी भक्त अपने अपने स्तर पर प्रसाद का वितरण करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!