भुमिहार समाज बिलासपुर द्वारा रामनवमी शोभायात्रा का स्वागत किया गया
बिलासपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर श्री श्री वेंकटेश स्वामी मंदिर से भगवान श्री हनुमान जी के अगवाई में भगवान श्री राम की जीवंत झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर भ्रमण करते हुए वापस श्री वेंकटेश स्वामी मंदिर पहुंची यात्रा में नगर विधायक सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति धार्मिक संगठनो के प्रमुख समाजजिक संगठनों के प्रमुख एवं भगवान राम के भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। स्थानीय शहिद विनोद चौबे की प्रतिमा के सामने स्वामी सहजानंद सरस्वती भुमिहार ब्राम्हण समाज बिलासपुर ने भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा का स्वागत गाजा बाजा एवं आतिशबाजी के साथ किया वही शोभायात्रा में चल रहे सभी रामभक्तो को पेय पदार्थ का वितरण किया गया। शोभायात्रा रात्रि 8.00 बजे पहुंची थी।
समाज के अध्यक्ष आर.पी.सिंह सचिव राजीव कुमार संरक्षकगण एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। स्वागत समारोह के संयोजक सहसचिव प्रशांत सिंह रहे, इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री महेश दुबे टाटा आशुतोष शर्मा अनिल गुलहरे एस.आर.टाटा समाज के डॉ. के.एन चौधरी अभयनारायण राय कुंदन कुमार डी.के. सिंह धनंजय राय टी.टी. धनंजय कुमार विवेक कुमार राय मिथलेश पाण्डेय नागेन्द्र राय रेलवे विनय राय आशुतोष प्रियदर्शी मुरारी कुमार प्रशांत भूषण राजेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
शोभायात्रा के आयोजक प्रणव शर्मा ने इस अवसर पर भुमिहार समाज द्वारा आयोजित स्वागत समारोह हेतु आभार प्रगट किया एवं प्रतिवर्ष यात्रा में शामिल रहने की अपील की। गौरतलब है कि श्री वेंकटेश स्वामी मंदिर से शोभायात्रा लगभग 50 वर्ष से भी अधिक समय से आयोजित की जा रही है जिसमें पूरा बिलासपुर उपस्थित रहता है।



