हथिनी कुंड बैराज में लगातार बढ़ रहा जलस्तर, सोम नदी भी उफान पर

 

यमुनानगर, हिमाचल व हरियाणा में हो रही भारी वर्षा से नदियां उफान पर हैं। एक तरफ यहां हथिनी कुंड बैराज में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, वहीं सोम नदी उफान पर है, जिसके चलते सोम नदी के इलाके में कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

सोम नदी की क्षमता हालांकि 10000 क्यूसेक की है, लेकिन उसमें 23000 क्यूसेक से अधिक कृषि पानी बह रहा है। जो आने वाले कुछ समय में विभिन्न गांवों को प्रभावित करेगा। हिमाचल प्रदेश के इलाके से धनौरा में मैदानी इलाके में सोम नदी उतरती है। इसी के चलते हरियाणा के रणजीतपुर को हिमाचल से जोड़ने वाले पुल पर नदी का पानी बह रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को पुल बहने का खतरा सता रहा है। इससे यमुनानगर के कई गांव प्रभावित हो सकते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!