दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है- आतिशी

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा कि वह सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद देना चाहती हैं। केजरीवाल ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और इतना भरोसा दिखाया। ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी।

आतिशी ने कहा कि वह एक सामान्य परिवार से आती हैं। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलता। जितना सुख आज उनके मन में है उससे ज्यादा दुख भी मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं।

आतिशी ने कहा, दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।

इससे पहले आप के विधायक दल की बैठक मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर हुई। बैठक में केजरीवाल ने आतिशी को अपनी उत्तराधिकारी चुनने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद आप ने आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की।

आप की दिल्ली इकाई के संयोजक राय ने कहा कि नए मंत्रिमंडल पर फैसला पार्टी बाद में लेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आप विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मिलेगा और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!