दीवाली मिलन समारोह को लेकर सद्भाव पत्रकार संघ छग की बैठक हुई

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. दीवाली मिलन समारोह को लेकर आज सद्भाव पत्रकार संघ छग की बैठक हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी पदाधिकारियों से सुझाव लेकर आगामी दिनों में भव्य रूप से दीवाली मिलन समारोह कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा तैयार की गई। संघ के समस्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष ने आवश्यक निर्देश दिये हैं। मुंगेलीनाका चौक स्थित सरकारी विश्राम गृह में सद्भाव पत्र संघ द्वारा दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश, जिला व संभाग स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी गुप्ता ने कहा कि सद्भाव पत्रकार संघ छग पूरी तरह से सक्रिय भूमिका में है। अधिकारियों से भेंट मुलाकात व अन्य कार्यक्रमों में संघ के पदाधिकारी एक दूसरे से जुड़कर काम रहे हैं। दीवाली पर्व के दौरान घर-दफ्तर व लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर उन्हें मनाया जाता है ठीक इसी तरह अपने मन की सफाई की भी खास जरूरत है। दीपवाली सुख-समृद्धि का त्यौहार है इसलिये संघ द्वारा दीवाली मिलन समारोह का आयोजन तय किया गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष मनीष शर्मा, संभाग उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, राजेन्द्र यादव, संतोष मिश्रा, नीरज साहू, सागर सोनी, प्रतीक मिश्रा, सत्येन्द्र वर्मा, भूषण श्रीवास, अमिर खान, सुधीर तिवारी, ललित गोपाल, केपी आर्य, बृजेश बाजपेयी, विशाल सहित संघ के अन्य उपस्थित बैठक में उपस्थित हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!