August 21, 2021
सूने मकान से नकद और बर्तन ले गए चोर

बिलासपुर. राजमिस्त्री के सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने 20 हजार स्र्पये नकद और बर्तन पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।कोटा क्षेत्र के भाड़म निवासी जगलाल लोधी राजमिस्त्री हैं। गुस्र्वार की सुबह नौ बजे वे अपने काम से बिलासपुर गए थे। वहीं, उनकी पत्नी शीलू गांव में रहने वाली अपनी मां के घर चली गई। दोपहर 12 बजे महिला अपनी मां के घर से लौटी। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने एलईडी टीवी, बर्तन और पेटी में रखे 20 हजार स्र्पये पार कर दिए थे। शाम पांच बजे जब जगलाल अपने घर लौटे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने शुक्रवार को इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।