शास्त्री स्कूल मैदान में हजारों की संख्या में पहुंचेंगे नर्तक दल
48वां राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव
बिलासपुर। राज्य का सबसे बड़ा राउत नाच महोत्सव का आयोजन आज शनिवार को आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव लगातार 48 वर्षों से कराया जा रहा है। शनिचरी बाजार स्थित लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में यादव नर्तक दल के लोग बारी-बारी से अपनी प्रस्तुति देंगे। समिति द्वारा उनके शौर्य एवं लाठी चालन के लिए पुरस्कार वितरण किया जाएगा। शहर में जब से राउत नाच महोत्सव प्रारंभ किया तब से भारी संख्या में लोग यहां आते हैं। मध्यप्रदेश शासन काल में शुरू किए गए इस आयोजन को लेकर खासकर ग्रामीणों में भारी उत्साह का माहौल है। यादव समाज को समर्पित इस मेले में दूर-दूर से लोग आते हैं।
रावत नाच समिति के संरक्षक कालीचरण यादव व अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरूण साव, शहर विधायक अमर अग्रवाल, मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक दिलीप लहरिया, देवेन्द्र यादव, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, द्वारिका यादव, अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी, झारखंड के विधायक मनोज कुमार यादव विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम संपूर्ण तैयारी की जा रही है। इस महोत्सव में 50 से 80 नर्तक दलों की आने की संभावना है।


