February 4, 2026
तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान
गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने अपार्टमेंट की नौवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि माता-पिता द्वारा उनकी अत्यधिक ऑनलाइन गेमिंग आदतों पर आपत्ति जताए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बहनों की पहचान पाखी (12 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और निशिका (16 वर्ष) के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार तड़के करीब 2 बजे क्रॉसिंग्स रिपब्लिक क्षेत्र स्थित भारत सिटी आवासीय सोसाइटी में हुई।


