कान्हा टाइगर रिजर्व से भटककर घूम रही बाघिन
जीपीएम और एमपी सीमा रोड पर बाघिन अपने शवक के साथ नजर आई
बिलासपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और मध्यप्रदेश के सीमा रोड पर रात्रि के दौरान बाघिन अपने शावक के साथ घूमते हुए नजर आए हैं। बाघिन आगे-आगे चल रही थी और शावक पीछे दौड़ते हुए दिखाई दिया। सडक़ से गुजरने वाले शिक्षक दंपत्ती अपने मोबाइल से बाघिन और शावक का वीडियो बनाया है। वीडियो को वन विभाग को सौंप दिया है। इसके बाद वन अमला क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। ताकि किसी भी ग्रामीणों को कोई नुकसान ना हो। साथ ही बाघिन भी सुरक्षित रहे।
5 फरवरी को जीपीएम और अमरकंटक से ज्वालेश्वर रोड पर बाघिन भटक रही थी। साथ ही शावक भी है। बाघिन सडक़ के एक किनारे से दूसरे किनारे जा रही थी। इसके अलावा बीते तीन दिनों से केवची क्षेत्र के आसपास भी बाघिन की गतिविधियों के बारे में पता चला था। निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर काम कर रहने वाले मजदूरों ने बाघिन होने की पुष्टि की थी और वन अफसरों को जानकारी दी थी। इससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। रात को घर से बाहर नहीं निकनले की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि बाघिन किसी अन्य जगह से भटकते हुए आई है। अपने मुल स्थान पर जाने के लिए भटक रही है। बाघिन के दिखने से इलाके के लोग सतर्क हो गए हैं। वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और टीम भी तैनात की गई है।


