June 28, 2021
देश के 10वें प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती आज, पहले बार आपातकाल के दौरान भारत में प्रेस पर लगाए गए थे कड़े प्रतिबंध
सदियों तक आपातकाल को याद रखा जाएगा. आपातकाल की घोषणा के दो दिन बाद सभी राजनीतिक विरोधियों व आंदोलनकारियों पर पहरा बैठा दिया गया. जबकि, आजाद भारत में आज ही के दिन पहली बार ऐसा हुआ जब सरकार ने प्रेस कड़े प्रतिबंध लगाये. इधर, देश के 10वें प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती आज. आइये जानते हैं आज की इतिहास की अन्य खास बातें..
आपको बता दें कि आपातकाल के दौरान प्रेस का आलम यह था कि सभी समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों का सेंसर किया जाने लगा. छापने से पहले सरकार की अनुमति अनिवार्य हो गयी. 3801 समाचार पत्रों के डिक्लेरेशन जब्त हुए. 327 पत्रकारों को मीसा में बंद किया गया. 290 अखबारों के विज्ञापन बंद किए गए. टाइम और गार्जियन अखबारों के समाचार प्रतिनिधियों को भारत छोड़ कर जाने को कहा गया. जबकि, रॉयटर सहित अन्य कई समाचार एजेंसियों के टेलीफोन भी काट दिए गए.
आज का इतिहास, 28 जून 2021
1651: बेरेस्तेको युद्ध पोलैंड और यूक्रेन के बीच शुरू हुआ.
1776: सुलीवन द्वीप युद्ध अमेरिका की जीत के साथ समाप्त हुआ.
1787: भारतीय और ब्रिटिश सेना का नेतृत्व करने वाले सर हेनरी जी. डब्ल्यू. स्मिथ का जन्म आज ही हुआ था.
1838 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्मदिवस आज.
1838: इंग्लैंड की महारानी बनीं विक्टोरिया.
- 1846: वाद्य यंत्र सेक्सोफोन को एडोल्फ सैक्स ने पेटेंट करावाया.
- 1857: बिठूर में नाना साहेब ने खुद को पेशवा घोषित किया. इस दौरान अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया.
- 1894: अमेरिका में श्रम दिवस के मौके पर आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया.
- 1902: स्पूनर कानून पारित कर अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार प्रदान किया.
- 1914: प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बना साराजेवो में ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड व उनकी पत्नी सोफी की हत्या.
- 1919: वारसा नामक संधि पर हस्ताक्षर किया गया.
- 1921: पी. वी. नरसिम्हा राव, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन आज.
- 1926: मर्सिडिज-बेन्ज की शुरूआत गोत्तलिब डैमलर और कार्ल बेन्ज ने दो कंपनियों का विलय कर की.
- 1940: बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल विजेता मोहम्मद युनुस का जन्मदिवस आज.
- 1950: कोरिया युद्ध के दौरान एक से दो लाख लोगों की ‘बोडो लीग नरसंहार’ में हत्या केवल इस संदेह में कर दी गयी कि उन्होंने वामपंथियों के प्रति नरम रूख अपनाया.
- 1975: स्वतंत्रता के बाद भारतीय केन्द्र सरकार ने आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया
- 1981 : मानसरोवर और कैलाश का रास्ता चीन ने खोला.
- 1981: इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी तेहरान में हुए भीषण बम विस्फोट में मारे गए.
- 1986: मिजोरम के मुख्यमंत्री बने लाल डेंगा, मिजो नेशनल फ्रंट के साथ हुआ समझौता.
- 1986: अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का केन्द्र सरकार ने कानून बनाया.
- 1995: मध्यप्रदेश को बाघों को शिकारियों से बचाने व उन्हें आश्रय भी देने के लिए ‘टाइगर स्टेट’ के रूप में घोषित किया.
- 1996: फलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में भारत ने अपना मिशन खोला.