February 6, 2023
कमिश्नर डॉ अलंग का भ्रमण कार्यक्रम
अम्बिकापुर/अनिश गंधर्व. आयुक्त डॉ संजय कुमार अलंग 8 एवं 10 फरवरी 2023 को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास पर रहेंगे। डॉ अलंग विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। 8 फरवरी 2023 को प्रात: 10 बजे अम्बिकापुर से राजपुर के लिए प्रस्थान कर जनपद एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण करेंगे एवं जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेंगे।
डॉ अलंग 10 फरवरी 2023 को प्रात: 9 बजे अम्बिकापुर से बलरामपुर के लिए प्रस्थान कर जाबर गोठान, अमृत सरोवर तालाब निर्माण, बलरामपुर ट्रांजिस्ट हॉस्टल निर्माण, वृद्धा आश्रम भवन निर्माण, बिहान चौपाटी का निरीक्षण करेंगे। डॉ अलंग 12:30 बजे से तातापानी, गर्म जल स्त्रोत्र एवं खासपारा में जलजीवन मिशन का निरीक्षण, इन्द्रावतीपुर विवादह नरवा ट्रीटमेंट एवं बरवाही पण्डोपारा में जल जीवन मिशन का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 2 बजे से रामानुजगंज वन वाटिका एवं मॉडल आंगनबाड़ी का निरीक्षण, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण कर अपराह्न 3 बजे अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।