खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव हेतु संचालन समिति सदस्य बनाये गये पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव 2022 हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है, जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मंत्री कवासी लखमा, पर्यटन मण्डल अटल श्रीवास्तव, राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी को शामिल किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव 23 मार्च को खैरागढ़ पहंुचकर चुनाव कार्य का संचालन करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!