अभाविप बिलासपुर द्वारा किया गया वृक्षारोपण

File Photo

बिलासपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर ज्ञात है कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पूरे देश भर में मनाया जाता है। और हमारी इस देश की सुंदरता का प्रतीक ये प्राकृतिक पेड़ पौधे जैसे महत्वपूर्ण चीजे है। जिस प्रकार एक मनुष्य को जो चीज की आवश्कता होती है और जो चीज पेड़ पौधे को आवश्यकता होती है वो एक दूसरे से मिलती जुलती है, मनुष्य को ऑक्सीजन और पेड़ पौधे को कार्बन डाइऑक्साइड की आवश्यकता होती है। इस लिए आज  हर एक एबीवीपी का कार्यकर्ता एक पेड़ लगाना अपने जीवन के लिए अति आवश्यक  समझता है। और जिस प्रकार देखा  जाए आज पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है और लोगो को ऑक्सीजन तक नहीं मिल पा रहा है। और लोगो की जाने जा रही है। इस लिए आज सभी को एक अपनी भूमिका निभाते हुए। एक कार्यकर्ता एक पेड़ अपने घरों या आसपास जगहों पर पेड़ पौधे लगाए जैसे की आम, नीम, बरगद, तुलसी, एलोवीरा, आंवला, बिही, जामुन, और अन्य प्रकार के पेड़ लगाए और उनकी सुरक्षा का संकल्प एबीवीपी का हर एक कार्यकर्ता ने लिया है। और विद्यार्थी परिषद हर एक नेक काम में आगे रहेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!