चाकू से हमला कर दो युवकों से की लूट

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। बदमाश युवकों ने रास्ता रोककर दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवकों के जेब से नगद 6 हजार रुपए व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि बरझोरकी टोला थाना मरवाही निवासी मनोज अगरिया सिरगिट्टी में रोजी मजदूरी करता है। 20 अक्टूबर की रात 12 बजे दो दिन की छुट्टी लेकर दिपावली मनाने अपने दोस्त राजेश सिंह श्याम, मोहन सिंह आर्मो, राजकमल मरावी, बबलू मेश्राम के साथ कोरमी से पैदल रेलवे स्टेशन बिलासपुर जा रहे थे। तभी शारदा मंदिर के पास 3 अज्ञात लडक़े मिले। तीनों युवकों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। तब राजेश सिंह श्याम ने गाली देने से मना किया। 2 अज्ञात युवक ने चाकू दिखाकर से राजेश सिंह श्याम के सिने व कुल्हा में हमला कर दिया। मनोज ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसके हाथ में वार किया। आरोपियों ने मनोज के जेब से 6 हजार रूपए व राजेश के जेब से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। हमला से दोनों युवकों को चोटें आई हैं।

