251 दुल्हनों के चेहरे पर मुस्कान लाई उर्वशी रौतेला

 251 दुल्हनों का सहारा बनी उर्वशी रौतेला
मुंबई /अनिल बेदाग : चमकती रोशनी, महंगी पार्टियां और सोशल मीडिया ट्रेंड—आमतौर पर सेलिब्रिटी जन्मदिनों की यही पहचान होती है। लेकिन इस बार उर्वशी रौतेला ने इस परंपरा को पीछे छोड़ कर अपने 31वें जन्मदिन को करुणा और सेवा के नाम कर दिया। बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में उन्होंने 251 जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में सहयोग देकर अपने खास दिन को सैकड़ों परिवारों के लिए जीवनभर की खुशी में बदल दिया।
सौम्य परिधान में भावुक नजर आ रहीं उर्वशी ने दुल्हनों से मुलाकात की, उन्हें आशीर्वाद दिया और आर्थिक व सामग्री सहायता प्रदान की, ताकि उनका विवाह सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न हो सके। उर्वशी ने कहा, “जन्मदिन सिर्फ जश्न के लिए नहीं होते, सच्ची खुशी किसी के जीवन में बदलाव लाने से मिलती है।” महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर किया गया यह कदम सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना बटोर रहा है। ग्लैमर की दुनिया से निकलकर मानवता को अपनाने का यह निर्णय साबित करता है कि असली चमक रोशनी में नहीं, बल्कि दुआओं में बसती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!