March 3, 2026
अमेरिका ने पश्चिम एशियाई देशों को अपने नागरिकों को बाहर निकालने को कहा
दुबई/लंदन, ईरान पर हमले तेज करने के बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सुरक्षा जोखिमों के कारण 12 से अधिक पश्चिम एशियाई देशों से अपने नागरिकों को बाहर निकालने की सलाह दी।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संवाददाताओं से कहा, ”अमेरिकी सेना की ओर से सबसे कड़े हमले अभी बाकी हैं। अगला चरण ईरान के लिए वर्तमान स्थिति से भी अधिक कठोर और दंडात्मक होगा।”
हिंसा के और बढ़ने की आशंका के बीच विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा जोखिमों के कारण 12 से अधिक पश्चिम एशियाई देशों से अपने नागरिकों को बाहर निकलने की सलाह दी। इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं।


