VIDEO : किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने सासंद निवास का घेराव किया
बिलासपुर. जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भावेन्द्र गंगोत्री के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष सजमान बाघ के उपस्थित में केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए 3 काले कृषि कानून के खिलाफ एवं छत्तीसगढ़ के किसानों का धान ना खरिदने एवं बरदाना ना देने के खिलाफ बिलासपुर सांसद निवास का घेराव किया गया। जहाँ पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस सजमान बाघ,जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भावेन्द्र गंगोत्री, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह भूपेंद्र साहू लोकेश नायक एवं अन्य युवा साथियों की गिरफ्तारी कर सिटी कोतवाली ले जाया गया जहां निशर्त छोड़ा गया।
जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भावेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि देश के किसान लगातार डेढ़ महीने से दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए हैं वही अबतक लगभग 57 किसान शहीद हुए वही देश के 3 नागरिकों ने किसानों के समर्थन में अपना देह त्याग दिया इसके बाद भी केंद्र सरकार किसानों के पक्ष में कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहती है और छत्तीसगढ़ के भी किसानों का ना धान खरीदी कर रही है और ना उन्हें बरदाना दे रही है केंद्र में बैठी हुई सरकार को किसानों से कोई सरोकार नहीं है या सिर्फ अपने चंद उद्योगपति एवं पूंजीपति मित्रो के लिए बनी हुई सरकार है।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सजमान बाघ,जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भावेन्द्र गंगोत्री, nsui कार्य जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, अशोक राजवाल,हीरा यादव,दुर्गेश सिंह,दिनेश चंदानी,भूपेन्द्र साहू,गोपी कौशिक,तरुण यादव,राहुल बोले,दाद्दु सोनकर,आशिक जावेद,महेन्द्र साहू,प्रबोधा पांडे , गौरव बोले, कुश बोले, विशाल सोनकर, लकी बोले, विवेक खटीक,अविनाश सोनकर, अरुण रॉय, अमन सोनकर, गोपाल अहिरवार, नवीन कुमार, विपिन साहू, आर्यन मुखर्जी, हासिम खान आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी मौजूद थे।