November 16, 2021
VIDEO – आस्था : शिव पार्वती के विवाह समारोह में झूम उठे लोग
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. अंचल में देव उठनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व में माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ का विवाह समारोह आयोजित किया जाता है। विवाह संपन्न होने के साथ विधिवत प्रतिमा को विसर्जन किया जाता है। लोग अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए इस उत्सव को मनाने चले आ रहे हैं।
विवाह का मण्डप तैयार करने बाद भक्ति भाव से माता पार्वती और भोलेनाथ की प्रतिमा की पूजा करने के बाद इस समारोह को सम्पन्न कराया जाता है। इस दौरान लोगों में देवी देवता सवार हो जाते हैं और उन्हें शांत भी कराया जाता है।