March 8, 2022
VIDEO : केंद्र के समान मंहगाई भत्ता की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. मंहगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा ने आज नेहरू चौक से रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा हैं। इन करचारियो का कहना है कि हमे केंद्र के समान 31 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और गृह भत्ता सहित 7वे वेतन मान के मापदंड के अनुसार भुगतान किया जाए।
https://www.youtube.com/watch?v=4b-CDJhIVqM
संघ ने बताया कि आज से विधानसभा शुरू हुआ है। हमने शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। यदि हमारी दो सूत्रीय मांग को अगर नही माना गया तो आगामी दिनों में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। 11 मार्च को रायपुर में राज्य के समस्त अधिकारी, कर्मचारी होंगे और जब मांग को पूरा नही किया जाएगा तब तक आंदोलन किया जाएगा।