VIDEO : अरपा में फेंका जा रहा प्लास्टिक का कचरा, निगम ने सख्ती नहीं बरती तो ढेरों प्लास्टिक से प्रदूषित हो सकती है अरपा

बिलासपुर. बिलासपुर शहर में अरपा किनारे रिवर व्यू में शाम के समय सैर सपाटा के लिए आने वाले लोग रोज प्लास्टिक का कचरा अरपा नदी में फेंक कर प्रदूषण से जुड़ी एक नई समस्या खड़ी करते जा रहे हैं। यहां हर दिन शाम के समय सैकड़ों लोग सैर सपाटे के लिए परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचा करते हैं। उनमें से कितने ही लोग वही लगे दर्जनभर चार्ट और गुपचुप के ठेलो से खाने का सामान लेकर प्लास्टिक की प्लेट कप और गिलास रिवर व्यू के पीछे अरपा नदी में फेंक दिया करते हैं। इससे रिवर व्यू के पीछे नदी की रेत पर चारों ओर प्लास्टिक का कचरा फैला दिखाई दे रहा है। अगर इसे साफ नहीं किया गया और यहां लगे चाट व गुपचुप के ठेलों में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया। तो रोज रोज फेंके जा रहे प्लास्टिक के कचरे से अरपा नदी में प्रदूषण का एक नया तमाशा शुरू होने की पूरी आशंका है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!