Vitamin D की कमी से 80 प्रतिशत लोग होते हैं कोरोना का शिकार, डाइट में ये फूड शामिल करना जरूरी
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करने की सलाह दी जाती है। ये एक इकलौता विटामिन है, जिसे शरीर में सूरज की रोशनी से उत्पन्न किया जा सकता है और इन फूड्स को शामिल करके भी शरीर में इसकी मात्रा को बढ़ा सकते हैं।
विटामिन डी इंसान के शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। वैसे तो विटामिन डी इंसान के शरीर में सूरज के संपर्क में प्रतिक्रिया के रूप में बनता है। इसके अलावा इंसान कुछ खाद्य पदार्थों या सप्लीमेंट के जरिए भी शरीर में विटामिन डी की आवश्यकता को पूरा कर सकता है। विटामिन डी की बदौलत ही शरीर में हड्डियों और दांत स्वस्थ बने रहते हैं। इसके अलावा विटामिन डी टाइप-1 डायबिटीज जैसी कई बीमारियों और सिचुएशन से भी मदद करता है। विटामिन डी सिर्फ एक विटामिन नहीं है, बल्कि एक हार्मोन है। विटामिन ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें शरीर नहीं बना पाता है। इसके लिए एक
विटामिन डी के लेवल को कैसे बढ़ाएं: सबसे खास बात ये है कि आप विटामिन डी लेवल को कई पोषक तत्वों को सूरज की रोशनी और डाइट में कई विटामिन डी से भरपूर चीजों को शामिल करके बढ़ा सकते हैं। यहां हम आपको उन फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो कि शरीर में विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाते हैं। फैटी फिश जैसे सैल्मन , मैकेरल और टूना के सेवन से शरीर में विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। अंडे की जर्दी के सेवन से शरीर में विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। बीफ लिवर के सेवन से शरीर में विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। मशरूम के सेवन से शरीर में विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। पाश्चराइज्ड दूध, अनाज और जूस के सेवन से शरीर में विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।
विटामिन डी के फायदे: विटामिन डी शरीर में रोगों से लड़ने में मदद करता है। ये फ्लू से लेकर दिल की बीमारी और अन्य बीमारियों में राहत प्रदान करता है। अगर आप डिप्रेशन के शिकार हैं तो विटामिन डी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कई स्टडीज में ये सामने आया है कि विटामिन के सप्लीमेंट के सेवन के बाद डिप्रेशन के शिकार लोगों में सुधार देखने को मिला है। वहीं, अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो भी विटामिन डी इसमें मदद कर सकता है। अगर आप वजन घटा रहे हैं तो अपनी डाइट में विटामिन डी सप्लीमेंट शामिल करके जल्दी वजन घटा सकते हैं और दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। पता हो कि अधिक वजन के चलते दिल की बीमारी का खतरा भी बना रहता है।