डबरीपारा में जल संकट : पार्षद और महापौर ने किया निरीक्षण

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. चांटीडीह डबरीपारा के नलों में पानी नहीं आ रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार लोग पानी के लिये आपस में जूझ रहे हैं। कुछ ही नलों में पानी की सप्लाई हो रही है बाकी नलों के कंठ सूख गये हैं। जन समस्या को ध्यान में रखते हुए आज महापौर रामशरण यादव नगर निगम के अधिकारियों के साथ डबरीपारा पहुंचे। यहां की महिलाओं ने पानी की समस्या से उन्हें अवगत कराया। पाइप लाइन में पानी का फोर्स कम आ रहा है जिसके चलते अधिकांश नलों तक पानी पहुंच ही नहीं रहा है।

वार्ड पार्षद विष्णु यादव महिलाओं के साथ घर-घर जाकर जायजा लिया। भीषण गर्मी में पानी की कमी से यहां जन जीवन प्रभावित हो रहा है। घनी बस्ती में पानी व्यवस्था को लेकर पार्षद और महापौर ने नगर निगम की टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर जल्द ही व्यवस्था सुधारने का आश्वासन महिलाओं को दिया है। मालूम हो कि बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र का दायरा बढ़ गया है लेकिन इसका फायदा लोगों मिल नहीं रहा है। अमृत मिशन के तहत अधिकांश मोहल्लों में पाइप लाइन का बिछाया गया है। इन पाइप लाइन को अभी मेन लाइन से जोड़ा गया है। बाद में जब खूंटा घाट से पानी की सप्लाइ शुरू की जायेगी तो पाइन लाइन को अमृत मिशन में जोडऩे की योजना है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अमृत मिशन योजना के तहत शहर में 24 घंटे पानी दी जायेगी। बहरहाल शहर के अधिकांश वार्डों में पानी की समस्या बनी हुई है। पंप हाउस से भी वार्डों में पानी की सप्लाइ की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!