November 4, 2025
दिल्ली में भाजपा सरकार के बहाने नहीं, साफ हवा चाहिए: राहुल
दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि अब जनता भाजपा सरकार के बहाने नहीं, बल्कि साफ हवा चाहती है। उन्होंने पर्यावरणविद विमलेंदु झा के साथ संवाद का एक वीडियो अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा करते हुए कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि साल दर साल दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है, लेकिन भाजपा सरकारें बस बहाने बदलती हैं। अब तो केंद्र और दिल्ली – दोनों जगह उनकी ही सरकार है। अब बहाने नहीं, जनता को साफ हवा चाहिए।
राहुल गांधी ने इस बात का उल्लेख किया कि उन्होंने वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण इस कुछ दिनों के लिए अपनी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली से बाहर भेजने पर विचार किया था।


