मौसम का बदला मिजाज : दिल्ली से कश्मीर तक बारिश और बर्फबारी
नयी दिल्ली/चंडीगढ़/शिमला. हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से रविवार को दोपहर बाद ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। कई स्थानों पर आंधी-तूफान की भी सूचना है। इससे तापमान 10 से 15 डिग्री तक गिर गया। ओलावृष्टि को सेब व अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है। हिमाचल में मौसम विभाग ने 16, 18 मार्च को 10 जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 19 मार्च को कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ओलावृष्टि वर्षा और आंधी तूफान का ऑरेंज अलर्ट, जबकि शेष 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
7 जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में ओलावृष्टि हुई। कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। अटल टनल धुंधी के आसपास बर्फबारी का दौर जारी है। किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिला के पांगी तथा भरमौर की ऊंची चोटियों पर भी रुक-रुक कर दिनभर हिमपात हुआ। उधर, हरियाणा में कैथल, टोहाना, रेवाड़ी सहित कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ में बूंदाबांदी हुई। पंजाब में लुधियाना, पटियाला, मोहाली, बठिंडा, अमृतसर, पठानकोट, मानसा, तरनतारन में बारिश और बूंदाबांदी हुई।
Related Posts
Canada में मृत पाईं गईं Pakistan के खिलाफ आवाज उठाने वालीं बलूच लीडर Karima Baloch, हत्या की आशंका!
Delhi Unlock 3 : अगले हफ्ते से खुल सकते हैं Salons और Weekly Markets, कुछ अन्य राहत भी संभव


