Weight Loss: ज्यादा खाने के बावजूद भी कुछ लोग हमेशा बने रहते हैं स्लिम-ट्रिंम, जानें क्यों नहीं बढ़ता उनका वजन
हम सभी अपना वजन कंट्रोल करने के लिए न जानें कितनी मेहतन कर डालते हैं। मगर वहीं, कुछ लोग इतने लकी होते हैं कि वह चाहे जितना भी खा लें, उनका वजन हमेशा मेंटेन बना रहता है। आखिर इसके पीछे की क्या वजह है, आइए जानें।
स्वस्थ रहने और वजन को नियंत्रित रखने के लिए हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम क्या खाते हैं और कितना वर्कआउट करते हैं। लेकिन हम अक्सर देखते हैं कि अधिक जंक फूड, पिज्जा खाने वालों और कभी भी वर्कआउट न करने वालों की कमर पर चर्बी एक इंच भी नहीं बढ़ती है।
इसके कारण बहुत से लोगों को यह देखकर आश्चर्य होता है कि अनहेल्दी डाइट लेने वालों का वजन क्यों नहीं बढ़ता है। आखिर उनके स्लिम फिगर के पीछे राज क्या है। यह उनके मेटाबोलिज्म के कारण है या किसी अन्य कारणों से? आइए जानते हैं ज्यादा खाने के बावजूद कुछ स्लिम लोगों का वजन क्यों नहीं बढ़ता है।
इसके अलावा जो लोग आपके सामने ज्यादा खाते हैं, दरअसल वे उतना ही खाते हैं जितना आप खाते हैं। वे हर दिन आपके सामने मिठाइयां खाते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि वे अधिक खाते हैं। यह संभव हो सकता है कि वे बाद में एक दिन में केवल दो भोजन करके इसकी भरपाई करें। इसका मतलब है कि उनकी दैनिक कैलोरी की मात्रा आपके जैसी ही है।
शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी मायने रखता है
स्टडी से पता चलता है कि अन्य लोगों की तुलना में कुछ लोगों में आनुवांशिक कारणों से वजन नियंत्रित रहता है और तेजी से कैलोरी भी बर्न होती है। इसके अलावा, कुछ लोग दूसरों की अपेक्षा एक ही एक्सरसाइज करके अधिक कैलोरी बर्न करते हैं। यह पूरी तरह से उनके आनुवंशिकी पर निर्भर करता है।
वजन बढ़ाने और वजन घटाने में आनुवंशिकी की भूमिका