June 26, 2024

Weight loss diet : प्रेगनेंसी के बाद चुकंदर की रोटी खाकर इस महिला ने घटाया 32 Kg वजन, 8 बजे के बाद नमक का सेवन कर दिया था बिल्‍कुल बंद

क्या आप पोस्ट प्रेगनेंसी के बाद वजन घटाने का रास्ता खोज रही हैं। अगर हां तो महक द्वारा अपनाए गए उपाय आपके भी काम आ सकते हैं। इन्होंने कुछ ही समय में 32 किलो वजन घटाकर रख दिया है। आइए जानते हैं कैसा थी इनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन।

हम अपने जीवन में जब भी कुछ नया या अलग करने की कोशिश करते हैं, तो जेहन में सवाल आता है कि आखिर यह कैसे होगा। जबकि जिंदगी में सवाल कभी भी कैसे का नहीं, क्यों का होता है। जब आप कुछ करने जाते हैं और उसकी वजह ठोस होती है तो कैसे होगा इसका जवाब आप खुद ढूंढ लेते हैं। ऐसा ही कुछ किया 33 वर्षीय डॉक्टर महक बंसल ने। पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट महक का वजन डिलीवरी के बाद अचानक बढ़ गया।

जिसकी वजह से लोगों ने उनका मजाक तक उड़ाना शुरू कर दिया। लेकिन एक सही डाइट और एक्सरसाइज की बदौलत आज महक अपना 32 किलो वजन घटा चुकी हैं। महक उन सभी महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं जो वजन कम तो करना चाहती हैं। लेकिन अनुशासन और मेहनत करने से चूक जाती हैं। आइए जानते हैं कैसे किया महक ने अपना वजन कम। आप अंत तक जरूर बने रहना इनके द्वारा अपनाए गए उपाय आपके भी काम आ सकते हैं।
  • नाम – डॉक्टर महक बंसल
  • कामकाज – न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट
  • उम्र – 33 साल
  • लंबाई – 5 फीट 5 इंच
  • शहर – दिल्ली
  • अधिकतम वजन – 98 किलोग्राम
  • वेट लॉस – 32 किलोग्राम
  • वजन कम करने में समय – 6.5 महीने
​ऐसे हुइ वेट लॉस जर्नी की शुरुआत

आपने अक्सर देखा ही होगा कि जो व्यक्ति किसी प्रोफेशन में हो और वह उसके अनुरूप न दिखता हो तो हम अक्सर उस पर कम भरोसा कर पाते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा था महक के साथ। महक बंसल बताती हैं कि उनके दो बच्चे हैं। प्रेगनेंसी के बाद उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा था और कम नहीं हो रहा था। महक खुद एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं, जिसकी वजह से उनका खुद का वजन बढ़ने की वजह से ना केवल लोग उन पर कमेंट कर रहे थे।

बल्कि उनकी प्रैक्टिस पर भी भी सवालिया निशान लगा रहा थे। खुद पर उठ रही इस तरह की जुबान को बंद करने के लिए और खुद को बैटर शेप में लाने के लिए उन्होंने वजन कम करने की जर्नी शुरू कर दी। इसके अलावा उनके वजन कम करने की वजह उनके दोनों बच्चे भी बने। उनके बच्चे अक्सर उनसे फिट होने की डिमांड करते थे। ताकि वह उनके साथ खेल सकें।

​अपनाई यह डाइट प्लान

वजन कम करने में डाइट सबसे महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। इसलिए महक ने भी अपनी डाइट पर खासा ध्यान दिया।
  1. नाश्ता –वेज सैंडविच या उपमा
  2. लंच –एक कटोरी ब्राउन राइस और चिकन या फिश में कोई भी एक
  3. डिनर –1 रोटी एक कटोरी सब्जी के साथ, इसके अलावा एक कटोरी सूप और बहुत सारा सलाद
  4. प्री वर्कआउट मील –1 सेब, 5 अखरोट और 2 बादाम
  5. पोस्ट वर्कआउट –1 कटोरी योगर्ट में एक चम्मच शहद
  6. चीट डे –महक कहती हैं कि वह स्ट्रीट फूड खाना बेहद पसंद करती हैं। लेकिन वह अपना वजन कम करने की दिशा में आगे बढ़ रही थी। इसलिए उन्होंने सभी जंक फूड को हेल्दी फूड से रिप्लेस करना शुरू कर दिया। जैसे उन्हें मोमोज खाना बेहद पसंद था तो उन्होंने गेहूं से बने स्टीम मोमोज खाना शुरू कर दिया। वहीं उन्होंने दही टिक्की की जगह राज कचोरी खाना शुरू कर दिया।
​कैसा था वर्कआउट प्लान

महक बताती हैं कि वह अक्सर पूरे दिन अपने बच्चों के पीछे ही दौड़ने का कार्य किया करती थी। इसके अलावा स्ट्रेचिंग करना, घर के सारे काम खुद करना। साथ ही वह वर्कआउट में जंपिंग जैक्स, स्क्वाट्स भी बहुत ज्यादा किया करती थी। महक के मुताबिक स्क्वाट्स और जंपिंग जैक की वजह से वह अपनी बॉडी शेप को बेहतर कर पाई हैं।
​फिटनेस सीक्रेट

वजन कम करने का महक का सीक्रेट उनकी चुनी हुई डाइट और परहेज में हैं। महक कहती हैं कि नमक का कम सेवन आपको चौंका कर रख देगा। वह 8 बजे के बाद नमक का सेवन नहीं करती हैं। इसके अलावा उन्होंने चीनी की जगह गुड़ का सेवन करना शुरू कर दिया। साथ ही कैफीन का दिन में एक ही बार सेवन किया। महक आगे कहती हैं कि वजन कम करने में छोटे छोटे बदलाव बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। साथ ही वह सभी को दिन में एक अंडा खाने की सलाह जरूर देते हैं। वह कहती हैं कि केवल एक अंडे के जरिए आपको काफी प्रोटीन मिल जाता है।

​जीवन शैली में बदलाव

महक बताती हैं कि लॉकडाउन की वजह से उनके जीवन में खुद ही बहुत ज्यादा बदलाव आ गए हैं। वह कहती हैं कि इसकी वजह से सोशल होना और बाहर का खाना बंद कर दिया। इसके अलावा उन्होंने अपने ज्ञान का भी बखूबी फायदा उठाया और पोषक तत्वों की मात्रा का ध्यान रखते हुए वजन घटा लिया। उन्होंने विटामिन मिनरल्स और प्रोटीन का सेवन भी सही मात्रा में किया और अपनी सेहत को भी बनाए रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज संगोष्ठी व पौधरोपण, सरोज पांडेय होगी शामिल
Next post Water Retention : शरीर में पानी के भरने से कहीं हाथ-पैरों में तो नहीं है सूजन? समाधान के लिए अपनाएं ये टिप्स
error: Content is protected !!