भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सेंट्रल पुल में उसना चावल लेने और बारदाना देने मोदी शाह को कब लिखेंगे पत्र?
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से पूछा मोदी शाह को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से सेंट्रल पुल में उसना चावल लेने एवं मांग के अनुसार बारदाना देने की मांग कब करेंगे? भाजपा नेताओं को दिल्ली जाकर मोदी शाह के सामने किसानों की बात रखने में शायद डर लगता होगा तो उन्हें राजभवन जाकर राज्यपाल महोदया जी के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम सेंट्रल पूल में उसना चावल लेने और मांग के अनुसार बारदाना देने का मांग पत्र सौपना चाहिए। यदि भाजपा के नेता राजभवन भी नहीं जा सकते तो कम से कम छत्तीसगढ़ के सम्मानित मीडिया को बुलाकर उन के माध्यम से केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ से उसना चावल लेने और मांग के अनुसार बारदाना देने की अपील तो कर सकते हैं। किसानों के नाम से राजनीति करने वाले भाजपा और भाजपा के सांसद हकीकत में किसान विरोधी कृत्यों में ही लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों को धान की कीमत 2500 रु. प्रति क्विंटल दे रही है। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 4 किश्तों में किसानों के खाते में सीधा ट्रांसफर किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा नेताओं को मात्र धान खरीदी के नाम से राजनीति करने की सूझ आ रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार देश की पहली सरकार है जो अपने राज्य के किसानों को उनकी उपज का सबसे ज्यादा कीमत दे रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान, मक्का, गन्ना, कोदो, कुटकी, रागी, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष और सब्जी लगाने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित भाजपा शासित राज्यों में किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। भाजपा शासित राज्यों में किसान अपने फसल को औने पौने दाम में बेचने मजबूर हैं। धान को 800 से 1100 रु. प्रति क्विंटल के दर पर बेच रहे हैं। छत्तीसगढ़ के किसान को धान की कीमत 2500 रु. प्रति क्विंटल मिल रहा है। किसान खुशहाल हो रहे आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे तो भाजपा नेताओं को पीड़ा हो रही है।