February 9, 2025
यमुना मैय्या को बनाएंगे दिल्ली की पहचान…पीएम मोदी
चंडीगढ़ : दिल्ली चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया है, 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर सत्ता में वापसी की है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज समेत आप के कई शीर्ष नेता अपनी सीटें हार गए हैं। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यमुना प्रदूषण को लेकर दिल्ली की निवर्तमान आप सरकार पर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा , “मां यमुना हमारी आध्यात्मिकता का स्रोत हैं। हम यमुना देवी को नमन करते हैं जो हमेशा हमारा भला चाहती हैं लेकिन इन लोगों (आप) ने मां यमुना पर कोई ध्यान नहीं दिया और हमारी मान्यताओं का अपमान किया। दिल्ली के लोगों की मान्यताओं को इन लोगों ने पैरों तले कुचल दिया और फिर हरियाणा पर आरोप लगाया।”