यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब, बाढ़ का खतरा बढ़ा

 

नयी दिल्ली. दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और मंगलवार सुबह ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 205.79 मीटर तक पहुंच गया। यह निकासी स्तर (206 मीटर) से महज 21 सेंटीमीटर कम है। सोमवार दोपहर यह जलस्तर 205.55 मीटर दर्ज हुआ था, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर चुका है।

अधिकारियों के अनुसार, हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी जल्द ही निचले इलाकों का दौरा कर बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!