April 22, 2023
स्मृति वन में परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया के अवसर पर किया गया योगाभ्यास
बिलासपुर. परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के पर्व को योग अभ्यास कर मनाया गया। पंतजलि योग समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में योगाचार्य विवेक कुमार ने योग आहार व शरीर पर पडऩे वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी। योग कक्षा का संचालन योगाचार्य पीसी श्रीवास्तव, सोहन लाल एवं प्रकाश जोशी ने किया। ध्यान योग की जानकारी ब्रम्हाकुमारी टिकरापारा केन्द्र की संचालिका मंजू दीदी ने दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने नियमित सुबह साढे 6 बजे से 8 बजे तक स्मृति वन के लॉन नंबर 3 में नियमित योग साधना करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंजू दीदी, प्रिती दीदी, ईश्वरी दीदी, पीसी श्रीवास्तव, प्रकाश जोशी, विवेक केआर, दिलीप कुमार सिंह, ललित कुमार, प्रेमा यादव, खिलेश्वर साहू, आनंद, एल,पी साहू, बिसाहू राम, शैलेन्द्र उपाध्याय आदि ने नियमित योगा करने का संकल्प लिया।