यूथ कांग्रेस के संगठन को हर बूथ तक पहुँचाना है : महेंद्र गंगोत्री


बिलासपुर. जिला युवा कांग्रेस की मासिक बैठक रखी गई जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सजमान बाग जिला प्रभारी खिलेश देवांगन सह प्रभारी सुरेश देवांगन हिमानी वास्तविक मोहम्मद जुबेर उपस्थित हुए छत्तीसगढ़ी युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि यूथ कांग्रेस के संगठन को हर बूथ तक पहुंचाना है। जिसके लिए एक बूथ 10 यूथ जैसे कार्य को संकल्प लेकर हम सभी यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी बूथ स्तर तक जाएंगे जिला प्रभारी अखिलेश देवांगन ने कहा कि युवक कांग्रेस के प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता को यूथ कांग्रेस में मौका मिलेगा आने वाले समय में बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की विस्तार किया जाएगा निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर किया जाएगा। जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि हम सब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़  सरकार की जनहित योजना  को जनता के बीच  में लेकर जाएंगे और केंद्र सरकार की नाकामी को भी जनता के बीच ले जाकर बताएंगे। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप उपस्थित हुए छत्तीसगढ़ी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सजमान बाग, प्रदेश महासचिव एवं बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी अखिलेश देवांगन, सह प्रभारी हिमानी वासनिक,मोहम्मद जुबेर, सुरेश देवांगन,जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री,गौरव दुबे, आशीष गोयल, गोपाल दुबे,संजय भास्कर, अशोक राजवाल,विधानसभा अध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, धनंजय यादव,तरुण यादव,पुष्पराज उपाध्याय,लंबोदर कश्यप, बिहारी देवांगन, निखिल सोनी, अरविंद लहेरिया, रंजीत सिंह, भूपेन्द्र साहू, उदय वाशु देव, आशिक जावेद, रघु यादव आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी मौजूद थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!