अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, महिला सहित दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. चकरभाठा स्थित होटल सेन्ट्रल पाईंट के पीछे 14 अप्रैल एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सुचना पर पुलिस बल मौके पर पहुॅची थी जहॉ एक व्यक्ति का खुन से लथपथ शव पडा मिला आसपास पुछताछ पर कुछ जानकारी प्राप्त नही हो सकी। वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर ए.सी.सी.यु. टीम तत्काल मौके पर पहुॅची ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव एवं निरीक्षक दिनेश चन्द्रा थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा अपनी-अपनी टीम को साक्ष्य एकत्र करने में लगा दिया। इसी दौरान ए.सी.सी.यु. टीम को पता चला की अज्ञात शव मृतक दीपक यादव पिता परदेशी यादव उम्र करीब 30 साल निवासी मकान नम्बर 17 वार्ड न. 46 चैबे कॉलोनी अटल आवास नया सरकण्डा बिलासपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) है जो पेशे से ड्राईवर है। मृतक के संबंध में आसपास पुछताछ की जा रही थी कि घटना स्थल पर ही घटना में प्रयुक्त खुन से लथपथ बीयर बॉटल पडा मिला, बीयर बॉटल के पंजीयन नम्बर से बीयर बॉटल की बिक्री स्थान का पता लगाया गया जो उपरोक्त बीयर बॉटल व्यापार विहार स्थित शराब दुकान से क्रय करने की जानकारी मिली शराब दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे से संदिग्धो की पहचान की गई एवं संदिग्धो की जानकारी एकत्र की गई जो पता चला की संदिग्धो का संबंध मृतक से है।
पुलिस को पता चला की सरकण्डा अटल आवास की ललीता यादव जो अपने पति को छोड दी है का संबंध आरोपी दुर्गेश यादव से था लेकिन दुर्गेश यादव ललीता यादव का किसी और से बातचीत करने परिचय रखने से नाराज रहता था अपने की मौसेरे भाई मृतक दीपक यादव व ललीता यादव के बीच संबध्ंा होने की बात पर कई बाद ललीता से झगडा किया करता था और मृतक दीपक को जान से मार दुंगा या हाथ पैर तोड दुंगा बोलता था। कई बार मृतक दीपक और दुर्गेश यादव के बीच इसी बात को लेकर झगडा भी हुआ था।
इसी बीच योजनाबद्ध तरिके से दिनॉक 14.04.23 की शाम मृतक दीपक यादव को दुर्गेश नूतन चैंक में मिला दीपक यादव की गाडी नूतन चैंक में ही छुडवाकर अपने साथ कंपनी की मारूती ब्रेजा गाडी कमांक सी.जी. 04 यु. 4404 में बैंठाकर व्यापार विहार ले आया यहॉ से अपने दोस्त हाईड्रा क्रेन ऑपरेटर मनोज यादव को साथ मिलाकर शराब पीलाने का झांसा देकर मृतक दीपक यादव को साथ लेकर पहले व्यापार विहार शराब दुकान से बीयर व अन्य शराब खरीदकर बे्रजा गाडी में चकरभाठा तरफ ले गये सुनसान ईलाके में गाडी खडी कर दुर्गेश यादव व मनोज यादव दोनो ने मिलकर मृतक को शराब पीलाकर उसी बीयर बॉटल, गाडी में रखे धारदार पेचकस व घटना स्थल के पास पडे सेनेटरी पत्थर से वार कर प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या कर दिये, शव वही छोडकर ब्रेजा कार से भाग गये। दुगे्रश यादव ने उपरोक्त घटना की जानकारी अपनी प्रेमिका व सह आरोपी ललीता यादव को दी, इस तरह उपरोक्त तीनो आरोपीयो द्वारा एकराय होकर जघन्य अपराध को अंजाम दिया। दुगे्र्रश यादव अपने व साथी मनोज यादव व ललीता यादव द्वारा किये गये उपरोक्त जुर्म कबुल कर लिये जिन्हे विधिवत गिरफ्तार किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!