August 20, 2019
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया राजीव गांधी जी की 75 वी जयंती

बलौदाबाजार. जिला के विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के भटगांव के रेस्टहाउस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नेमीचंद केशरवानी के नेतृत्व में प्रौधोगीकी के जनक और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी के 75 जन्म जयंती को सदभावना दिवस के रुप मे मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष सोनवानी जी ,युवा कांग्रेस नेता तरुण खटकर,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष(अनु जाति) जगेशर लहरे,छत्रसाल साहू,महेत्तर वर्मा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।