
आज के दिन ही पता चला था हर इंसान के हाथों की लकीरें होती हैं अलहदा

नई दिल्ली. हर इनसानी चेहरा दूसरे से अलहदा होता है, यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन यह बात किसी को नहीं पता थी कि हर इनसान के एक जैसे दिखने वाले हाथों की उंगलियों की लकीरें भी अलग-अलग होती हैं।
सर विलियम जेम्स हर्शेल ने सबसे पहले इस बात का पता लगाया और हस्ताक्षर की बजाय उंगलियों की छाप को पहचान का बेहतर माध्यम करार दिया।
हर्शेल का जन्म 28 जुलाई को ही हुआ था। हाथ से लिखे शब्दों की नकल तो कोई भी कर सकता है, लेकिन हर इनसान की उंगलियों की छाप अलहदा होती है और उसकी नकल कोई नहीं कर सकता।यही वजह है कि आज इसे पहचान के सबसे सशक्त माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
देश दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1586 : इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।
1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1742 : प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1821 : पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1858 : सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म, जिन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया।
1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
1914 : प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत।
1914 : एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।
1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग का जन्म। 28 जुलाई को ही विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
1976 : चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।
1979 : चरण सिंह देश के पांचवे प्रधानमंत्री बने।
1995 : वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
2001 : पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।
2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
2005 : आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।

More Stories
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पांडेय का भूपेश बघेल ने किया सम्मानित
रायपुर/बिलासपुर. रायपुर प्रेस क्लब के सम्मान समारोह में प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार ABPSS के राष्ट्रीय संरक्षक श्री शंकर पांडेय...
देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
7 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली...
देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
4 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1905 - कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की जाने गईं थी। 1949...
इतिहास में 8 फरवरी की प्रमुख घटनाएँ
‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक हुलेगु ख़ान का निधन 8 फरवरी 1265 में हुआ था। 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल...
आज ही के दिन इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी दी गई थी, पढ़ें 6 जनवरी का इतिहास
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि...
5 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में
5 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ 1691 यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले...
Average Rating