
इतिहास में क्यों अहम है 22 अगस्त का दिन, जानें

नई दिल्ली. वर्ष के आठवें महीने का यह 22वां दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। महात्मा गांधी ने 22 अगस्त को विदेशी कपड़ों की होली जलाकर स्वदेशी का नारा बुलंद किया और अंग्रेजों के खिलाफ एक अलग तरह के विरोध की शुरुआत की। खेल जगत के लिए भी इस दिन का खास महत्व है। भारत की राही सरनोबत ने 2018 में 22 अगस्त के दिन ही एशियाई खेलों की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। देश दुनिया के इतिहास में 22 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…
1320: गाजी मलिक ने नसीरुद्दीन खुसरो को पराजित किया।
1639: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।
1848: अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1849: ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से इतिहास का पहला हवाई हमला किया।
1921: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
1922: जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।
1944: अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
1969: अमेरिका में समुद्री तूफान में 255 लोगों की मौत।
2007: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एंडेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
2007: मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया।
2018: राही सरनोबत 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल कर, एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
More Stories
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पांडेय का भूपेश बघेल ने किया सम्मानित
रायपुर/बिलासपुर. रायपुर प्रेस क्लब के सम्मान समारोह में प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार ABPSS के राष्ट्रीय संरक्षक श्री शंकर पांडेय...
देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
7 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली...
देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
4 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1905 - कांगड़ा घाटी में आए भूकंप में 20,000 लोगों की जाने गईं थी। 1949...
इतिहास में 8 फरवरी की प्रमुख घटनाएँ
‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक हुलेगु ख़ान का निधन 8 फरवरी 1265 में हुआ था। 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल...
आज ही के दिन इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी दी गई थी, पढ़ें 6 जनवरी का इतिहास
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि...
5 जनवरी का इतिहास भारत और विश्व में
5 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ 1691 यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले...
Average Rating