March 28, 2023

इतिहास में 24 जुलाई- भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का 1937 में जन्म

Read Time:3 Minute, 41 Second

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 24 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

24 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • फ्रांस ने 1793 में कॉपीराइट कानून बनाया।
  • चिली में 1830 को दास प्रथा समाप्त कर दी गई।
  • अमेरिका में पहली अंतरदेशीय रेल सेवा की शुरुआत 1870 में हुई।
  • सोराबाजार इंग्लिश फुटबॉल टीम ईस्ट सरे को हराने वाली पहली भारतीय टीम 1890 में बनी।
  • हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को 1911 में खोज निकाला गया।
  • स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को 1923 में व्यवस्थित किया गया।
  • ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम 1935 को भेजा गया।
  • इंस्टेट कॉफी की खोज 1938 में हुई।
  • अपोलो-11 सफलता पूर्वक प्रशांत महासागर में 1969 को उतर गया।
  • तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने 1991 को संसद में बजट पेश किया जिसने भारत के लिए आर्थिक उदारीकरण के रास्ते खोल दिये।
  • एस. विजयलक्ष्मी 2000 में शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
  • प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा 2006 में मिस यूनिवर्स चुनी गईं।

24 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 

  • 24 जुलाई 1911 को भारत के प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ था।
  • नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म 24 जुलाई 1924 हुआ था। वह उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि थे।
  • बंगलोर स्थित ‘विप्रो कॉर्पोरेशन’ के अध्यक्ष अज़ीम प्रेमजी का जन्म 1945 में हुआ।
  • पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास का जन्म 1947 में हुआ।
  • भारत कुमार के नाम से प्रसिद्ध हिंदी चलचित्र निर्माता, अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 1937 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी का जन्म 24 जुलाई 1985 को हुआ।

24 जुलाई को हुए निधन

  • असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का 24 जुलाई 1939 को निधन हुआ।
  • 1980 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का निधन।
  • यशपाल का निधन 2017 में हुआ। वह भारत के एक मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous post 10 दिनों में अफगानिस्तान का नामोनिशान मिटा सकते हैं : ट्रंप
Next post सिम्स में की गयी 15 कुष्ठ मरीजों की सफल रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी