
कत्थक जीने की कला सिखाती है: कविता

बिलासपुर. कत्थक मेरे लिए साधना है। जीवन जीने का माध्यम है और इसके जरिए मैं स्वयं को जानने का प्रयास करती हूं। यह बातें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कत्थक कलाकार कविता गुप्ता ने कही। गुरुवार को शहर की विभिन्न संस्थाओं ने होटल इंटरसिटी में उनका सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से शहर की संस्कृति विकसित होती है और हमारी विरासत को नया आयाम मिलता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर की सांस्कृतिक विशेषता केवल देखी थी, लेकिन आज उसे महसूस भी किया। ऐसे आयोजन से सकारात्मकता मिलती है और नई ऊर्जा मिलती है। ऐसे आयोजन शहर में होने चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे ने कहा कि कविता गुप्ता का सम्मान करते हुए हम खुद भी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। कत्थक गुरु भूपेंद्र बरेठ ने कविता की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रायगढ़ घराने के गुरु सुनील वैष्णव ने अपने शानदार उद्बोधन से कत्थक के महत्व को दर्शाया। कविता की प्रशंसा की। कार्यक्रम मे ंविशेष रूप से महापौर किशोर राय, मनीष अग्रवाल, जयेंद्र कौशिक, बेला गुप्ता, केपी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कविता चौपाटी के सदस्य नितेश पाटकर, सुमित शर्मा, श्री पांडे, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
शहर की प्रमुख संस्थाओं ने किया सम्मानित
इस मौके पर फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख प्रिंस भाटिया, एरीना मल्टीमीडिया के प्रमुख संदीप गुप्ता, बिलासा कला मंच से राजेंद्र मौर्य, गुजराती समाज के अध्यक्ष ललित पुजारा, सिंधि युवा विंग के अध्यक्ष विजय छुगानी, बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष तिलकराज सलूजा और सचिव विरेंद्र गहवई, एथलेटिक्स एसोसिएशन और तैराकी संघ से अमरनाथ सिंह व हेमंत परिहार ने कविता का सम्मान किया।
More Stories
मुख्यमंत्री के प्रवास के बाद निराश ही हाथ लगी:कौशिक
बिलासपुर. पूर्व विधानसभाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास से क्षेत्र के...
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह 28 मार्च को , राज्यपाल होंगे शामिल
65 मेधावियों को दिया जाएगा गोल्ड मेडल बिलासपुर . अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन...
धनिका काई शितो रियो कराटे छत्तीसगढ़ की बिलासपुर शाखा द्वारा आयोजित बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा
बिलासपुर. छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी के द्वारा कराटे के खिलाडियो को आज किया गया सम्मानित। आज धमिका...
पितांबरा पीठ उत्सव में ,दर्शन करने पहुंचे जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा
बिलासपुर. श्री पितांबरा पीठ सुभाष चौक सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित त्रिदेव मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन ब्रह्माशक्ति बगलामुखी...
मुंगेली में एनएसयूआई ने किया मोदी का पुतला दहन
मुंगेली।एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के निर्देशानुसार एवं मुंगेली जिला प्रभारी अर्पित केशरवानी की उपस्थिति में NSUI जिलाध्यक्ष मितेश चंद्राकर ...
सरगांव भरोसा सम्मेलन में शामिल रहे जिले एवं शहर के कांग्रेस नेता
बिलासपुर. सरगांव में आयोजित भरोसा सम्मेलन जिसमें माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव किसान न्याय योजना, राजीव गोधन न्याय योजना...
Average Rating