September 27, 2023

गनियारी में मुख्यमंत्री आज करेंगे प्रदेश के पहले आजीविका अंगना का उद्घाटन

Read Time:5 Minute, 35 Second

बिलासपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज हरेली तिहार के अवसर पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तखतपुर ब्लाॅक के ग्राम गनियारी पहुचेंगे। यहां पर वे प्रदेश के पहले आजीविका अंगना (मल्टी एक्टिविटी सेंटर) का उद्घाटन आज करेंगे। गनियारी स्थित आजीविका अंगना ढाई एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसकी लागत 3 करोड़ 68 लाख है। यहां पर वे डोम के अंदर सिलाई मशीन प्रशिक्षण, गणवेश निर्माण, जूट बैग निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, एलईडी बल्ब निर्माण, कांच की चूड़ी निर्माण, सेनेटरी पैड निर्माण का अवलोकन करेंगे। आजीविका अंगना को कार्य के हिसाब से दो भागों में विभक्त किया गया है। डोम के अंदर आंतरिक एवं डोम के बाहर बाह्य गतिविधियों में महिलायें विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर रही हैं। 

महिलायें हो रही आर्थिक रूप से मजबूत
गनियारी मल्टी एक्टिविटी सेंटर में महिलायें स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। आंतरिक गतिविधियों में गारमेंट सिलाई निर्माण 117, बैग निर्माण 60, अगरबत्ती निर्माण 30, चूड़ी निर्माण 135, सेनेटरी नैपकिन निर्माण 30, एलईडी बल्ब निर्माण 25 एवं बाह्य गतिविधियों चैन लिंक फेंसींग निर्माण 21, पेवर टाईल्स 102, फ्लाईऐश ब्रिक्स 53, सीमेंट पोल 20 एवं केंटीन में 9 महिलाओं समेत कुल 602 महिलायें कार्य कर रही है। समूह की महिलाओं द्वारा पिछले कुछ दिनों में ही 70 लाख रूपये से अधिक का उत्पादन का विक्रय किया जा चुका है। जिसमें से महिलाओं को 25 लाख से अधिक का लाभांश प्राप्त हुआ है। कार्य करने वाली महिलाओं को लगभग 5 से 6 हजार रूपये तक मासिक आय होगी। 

मुख्यमंत्री करेंगे सामग्री वितरण

गनियारी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आजीविका अंगना परिसर में ही काम करने वाली दो सौ महिलाओं को सुरक्षा उपकरण, सौ महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, सौ महिलाओं को सायकिल वितरण और पांच महिलाओं को ई-रिक्शा का वितरण करेंगे। ई-रिक्शा का उपयोग कार्यरत महिलाओं के आवागमन हेतु भी किया जायेगा।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ई-रिक्शा में बैठकर डोम के बाहर संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। 

महिलाओं को मिल रहा 5 रूपये में भरपेट भोजन

आजीविका अंगना में आने वाली महिलाओं को घर से खाना लाकर आने की चिंता नहीं करनी पड़ रही है। उन्हें इसी परिसर में श्रमिक अन्न सहायता केंद्र में मात्र 5 रूपये में भोजन प्राप्त हो रहा है। इसके लिये परिसर में ही दाल-भात केन्द्र प्रारंभ किया गया है।


ग्रामीण औद्योगिक परिसर गनियारी

मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्रामीण औद्योगिक परिसर का उद्घाटन भी करेंगे। परिसर में प्रदेश के गौठानों में बनने वाले पहले बाॅयो गैस संयंत्र का लोकार्पण भी करेंगे। यहांमिनी राईस मिल, तेल मिल, दाल मिल एवं अन्य संयंत्र स्थापित किये गये हैं। जो कि प्रदेश के गौठान में निर्मित पहला संस्थान हैं। यह संस्थान गनियारी गौठान परिसर में ही बनाया गया है। जिसका संचालन समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री नेवरा में करेंगे 26 गौठानों का लोकार्पण

गनियारी के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर तखतपुर ब्लाॅक के ग्राम नेवरा पहुंचेंगे। यहां पर वे नेवरा स्थित गौठान में नेवरा गौठान सहित नवनिर्मित 26 गौठानों का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर वे कृषि यंत्रों का पूजन, पारंपरिक पत्ता बांधना, गाय की पूजा एवं कलेवा खिलाएंगे। श्री बघेल नेवरा में सभा को संबोधित भी करेंगे।

पारंपरिक खेल और व्यंजन भी

श्री बघेल छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेल जैसे गेंड़ी, नारियल फेंक, कबड्डी आदि कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों जैसे फरा, चीला, ठेठरी, खुर्मी, पपची का लुत्फ उठाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर बम धमाका, 5 मरे, 35 घायल
Next post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष बने
error: Content is protected !!