
गेड़ी में नहीं चढ़ने वाले भाजपा के नेता हरेली पर सवाल उठा रहे

रायपुर.भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा लगातार हरेली, तीजा, मां करमा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस और छठ की छुट्टियों को लेकर कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरोध पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि
1 भाजपा को छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, तीज-त्यौहार से इतनी एलर्जी क्यों हैं?
2 हरेली में कर्जमुक्त हो चुके और धान का 2500 रू. मूल्य प्राप्त कर रहे किसानों को खुशियां मनाना अजय चंद्राकर जी और भाजपा को इतना नागवार क्यों गुजर रहा है?
किसान अपने नागर-जूड़ा, रापा-कुदरी, हँसिया-टंगिया, बसूला-बिंधना सभी औजार उपकरण को धोकर पूजा करके चीला अउ सोहारी चढ़ाते हैं।
गरुवा को पिसान और नमक की लोंदी खिलाते हैं।
घर-घर जा के दुआरी में दशमुर और नीम के डंगाली खोंचते हैं।
इसी हरेली को पूरे छत्तीसगढ़ ने एक साथ मना लिया तो इससे अजय चंद्राकर और भाजपा को क्या परेशानी है और क्यों परेशानी है ?
3 छत्तीसगढ़ में महिलायें लगातार आगे बढ़ रही है। शासकीय नौकरियों में भी महिलायें बड़ी संख्या में है। तीजा के दिन तीजहारिनों को और खासकर शासकीय सेवारत तीजहारिनों को छृट्टी मिलने में अजय चंद्राकर जी और भाजपा को क्या परेशानी है?
4 मां करमा जयंती और विश्व आदिवासी दिवस पर छुट्टी का समाज के सभी वर्गो ने और खासकर साहू समाज और आदिवासी समाज ने स्वागत किया है। साहू समाज के तो राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर ने इसका स्वागत किया है। इसमें अजय चंद्राकर को क्या परेशानी है?
5 छट अपनी संतानों के लिये माताओं के लिये मनाये जाने वाला पर्व है। तीजा और छट पर छुट्टी का अजय चंद्राकर जी द्वारा विरोध क्या अजय चंद्राकर जी और भाजपा के महिला विरोधी रवैये का जीताजागता सबूत नहीं \है?
More Stories
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से अडानी के घोटाले पर पर्दा नहीं पड़ने वाला – कांग्रेस
राहुल बईमानों की हानि कर रहे कुछ लोगो को मान हानि लग रही रायपुर. राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर...
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलां में किया सत्याग्रह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त करने तथा मोदी...
भूपेश सरकार के द्वारा किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों से आगामी खरीफ सीजन में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा...
देश विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कार्यवाही का स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्रालय असफल रही है राष्ट्र विरोधियों को पहचानने में दुबई में रहने वाला व्यक्ति भारत आता है राष्ट्रविरोधी...
अमित शाह जवाब दें 15 सालों तक बस्तर को उपेक्षित क्यों रखा? – कांग्रेस
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील...
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए डॉ. सरिता ने की कलेक्टर से चर्चा
मुंगेली. मुंगेली विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजसेविका डॉ. सरिता भारद्वाज ने जिला कलेक्टर राहुल देव से...
Average Rating