
तीन तलाक कानून भाजपा के पूर्वाग्रह की परिणीति : कांग्रेस

रायपुर. भाजपा की मोदी सरकार द्वारा तीन तलाक पर लाये गए विधेयक की लोकसभा के बाद राज्य सभा में पास होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस विधेयक पर चर्चा के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के द्वारा लाये गए महत्वपूर्ण संशोधनों को अस्वीकार करने से स्पष्ट हो गया कि इस कानून को बनाने के पीछे मोदी सरकार की नीयत में खोट है। विपक्षी दल संशोधन के माध्यम से इस बात की कानूनी गारंटी चाहते थे कि तीन तलाक का दोषी पति को जब सजा हो जाएगी तब पीड़ित महिला के भरण पोषण की जबाबदेही सरकार ले। मुस्लिम महिलाओ को न्याय दिलाने की दुहाई देने वाली मोदी सरकार इस बात को मानने को तैयार नही हुई।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भले ही मुस्लिमो में तीन तलाक का प्रवधान हो लेकिन हकीकत में मुस्लिम समाज मे तीन तलाक प्रथा लुप्त हो चुकी है। तीन तलाक जैसी घटनाएं समय के साथ बन्द हो चुकी है। जो प्रथा लुप्त हो गयी हो उस पर कानून बनाना सिर्फ कोरी वाहवाही लूटने का प्रयास मात्र है। तीन तलाक से ज्यादा घातक भारतीय समाज मे दहेज के नाम पर महिला उत्पीड़न है। बिना तलाक के ही व्याहता पत्नी को छोड़ने की निंदनीय प्रवृत्ति है, जरूरत इन पर भी अंकुश लगाने की है। दहेज के नाम पर रोज-रोज मासूम लड़कियों के प्रताड़ना के खिलाफ और कड़े कानून बनाने की जरूरत है। बलात्कार महिला हिंसा के खिलाफ कानूनों के सख्ती से लागू करने से महिलाओं का भला होगा। महिला किसी भी धर्म की हो उसे एक ही नजरिये से देखने और उनके मान सम्मान को समान संरक्षण होना चाहिए।
More Stories
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से अडानी के घोटाले पर पर्दा नहीं पड़ने वाला – कांग्रेस
राहुल बईमानों की हानि कर रहे कुछ लोगो को मान हानि लग रही रायपुर. राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर...
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलां में किया सत्याग्रह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त करने तथा मोदी...
भूपेश सरकार के द्वारा किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों से आगामी खरीफ सीजन में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा...
देश विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कार्यवाही का स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्रालय असफल रही है राष्ट्र विरोधियों को पहचानने में दुबई में रहने वाला व्यक्ति भारत आता है राष्ट्रविरोधी...
अमित शाह जवाब दें 15 सालों तक बस्तर को उपेक्षित क्यों रखा? – कांग्रेस
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील...
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए डॉ. सरिता ने की कलेक्टर से चर्चा
मुंगेली. मुंगेली विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजसेविका डॉ. सरिता भारद्वाज ने जिला कलेक्टर राहुल देव से...
Average Rating