December 10, 2023

पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया हरेली का त्यौहार

Read Time:4 Minute, 16 Second

रायपुर. आज पूरे प्रदेश में हंसी-खुशी उल्लास के वातावरण में हरेली का त्यौहार मनाया गया और इससे भाजपा और भाजपा के सहयोगियों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 वर्षो में भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार, छत्तीसगढ़ को देश में पहचान दिलाने के लिए कुछ भी नहीं किया। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहली बार हरेली, तीजा, विश्व आदिवासी दिवस, मां कर्मा जयंती और छठ में कांग्रेस की सरकार ने छुट्टी घोषित की है।प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि लगातार छत्तीसगढ़ की पहचान, छत्तीसगढ़ का आत्म गौरव और छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के लिए कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल की सरकार काम कर रही है तो भाजपा के नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? हरेली पर छुट्टी और छत्तीसगढ़ के परंपरागत तीज त्योहारों की छुट्टी की वजह से प्रदेश के किसान, मजदूरों के घर में खुशी का वातावरण है और भाजपा इस खुशी को पचा नहीं पा रही है। छत्तीसगढ़ की खुशहाली, छत्तीसगढ़ की समृद्धि, छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी, ढाई हजार रुपए में धान की खरीद जैसे किसान हितकारी फैसलों से भाजपा नेताओं तकलीफ हो रही है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा और भाजपा के सहयोगी यह याद रखें कि भाजपा के सरकार में हुए घपले, घोटालों कमीशनखोरी की लूट और खासकर स्वास्थ्य विभाग में हुए ऑंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, नसबंदी कांड और भ्रष्टाचार को छत्तीसगढ़ की जनता अभी तक नहीं भूली है। ₹300 बोनस, 5 हॉर्स पावर पंपों की मुफ्त बिजली, आदिवासियों को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय, एक-एक दाना धान की खरीद जैसी वादा खिलाफियां, जाति प्रमाण पत्रों में हुए गड़बड़ घोटाले, बस्तर में आदिवासियों के नरसंहार जैसी घटनाओं से भाजपा का 15 साल का शासनकाल कलंकित होता रहा। आज कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बस्तर में और पूरे प्रदेश में उत्साह का खुशी का और उल्लास का वातावरण है। कांग्रेस सरकार की नीतियों ने भूपेश बघेल सरकार के फैसलों ने यह खुशी का वातावरण बनाने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि हरेली त्यौहार पर भाजपा ने तो ना छुट्टी दी, ना इन त्योहारों को कभी मनाया, ना लोगों को मनाने दिया और अब जब पूरा प्रदेश हरेली का त्यौहार मना रहा है तो भाजपा और भाजपा के सहयोगी निम्न स्तरीय राजनीति करके लोगों के उमंग और उत्साह में विघ्न डालने में लगे हुए हैं। भाजपा और भाजपा के सहयोगियों का यह आचरण बेहद दुर्भाग्यजनक है और इसके लिए प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एक्ट्रेस से मिलने के लिए फैन ने लुटाए 60 लाख रुपए, बाद में पता लगा हुआ धोखा!
Next post प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का एक सप्ताह का दौरा
error: Content is protected !!