
प्रेमिका को मौत के घाट उतार कर भागने वाला आरोपी आशिक गिरफ्तार

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के राजस्व कॉलोनी में दो दिन पूर्व एक छात्रा को चाकू से वारकर मौत के घाट उतार कर फरार होने वाले आरोपी आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर फरार हुए आरोपी प्रेमी कृष्णा(डब्बू) तिवारी के गिरफ्तारी की खबर है। बताया जा रहा है मुंगेली के सरगांव से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बिल्हा के मुढ़ीपार निवासी प्रियंका श्रीवास जो कि शहर के दयालबंद के अपने रिश्तेदार के यहां रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। कोनी निवासी कृष्णा तिवारी उर्फ डब्बू तिवारी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 21 अगस्त देर शाम प्रियंका डब्बू से मिलने सरकंडा स्थित बॉयज हॉस्टल पहुंची थी। जहां डब्बू किराए से रहता था। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद डब्बू ने चाकू से गोद कर प्रियंका को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद डब्बू फरार था। पुलिस लगातार उसकी पतासाजी कर रही थी। बताया जा रहा है डब्बू प्रियंका से शादी करना चाहता था। लेकिन प्रियंका के घर वाले इस रिश्ते से राजी नहीं थे। प्रियंका भी घर वालों के खिलाफ जाकर शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। वारदात के दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और डब्बू ने प्रियंका को मौत के घाट उतार दिया। सरगांव से पुलिस डब्बू को लेकर बिलासपुर सरकंडा थाना के लिए रवाना हो गई है। जहां सरकंडा पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
More Stories
कांग्रेस झुग्गी – झोपड़ी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, यशवंत बने ब्लॉक अध्यक्ष
बिलासपुर. कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिले में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये वरिष्ठ कांग्रेस जनो की अनुशंसा पर जिला...
नशीली कफ सिरप बेचने वाला मेडिकल संचालक गिरफ्तार
बिलासपुर. निजात अभियान के तहत पिछले माह मेडिकल स्टोर वालों की थानावार मीटिंग लेकर नशे के लिए प्रयुक्त होने वाले...
मुख्यमंत्री के प्रवास के बाद निराश ही हाथ लगी:कौशिक
बिलासपुर. पूर्व विधानसभाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास से क्षेत्र के...
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह 28 मार्च को , राज्यपाल होंगे शामिल
65 मेधावियों को दिया जाएगा गोल्ड मेडल बिलासपुर . अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन...
धनिका काई शितो रियो कराटे छत्तीसगढ़ की बिलासपुर शाखा द्वारा आयोजित बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा
बिलासपुर. छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी के द्वारा कराटे के खिलाडियो को आज किया गया सम्मानित। आज धमिका...
पितांबरा पीठ उत्सव में ,दर्शन करने पहुंचे जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा
बिलासपुर. श्री पितांबरा पीठ सुभाष चौक सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्थित त्रिदेव मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन ब्रह्माशक्ति बगलामुखी...
Average Rating