
भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी के आरोपों का कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

रायपुर. भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुन्दरानी के अमोरा गोठान के हालत खराब बताकर लगाये आरोप को कांग्रेस ने सिरे से खारिज किया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एकात्म परिसर के बाहर निकलकर भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के विकास कार्यो को देखना और सीखना चाहिये। आमोरा गोठान की जो तस्वीर पर भाजपा राजनीति कर रही है वो गौठान की जो तस्वीर दिखाई जा रही है, वो हरेली से पहले की है।. पहले गौठान पूरी तरह चालू नहीं हुआ था।. प्रदेश के सभी गौठान हरेली के बाद से पूरी तरह काम करना शुरु कर रहे हैं और गोठान में पशुधन के लिये चारा पानी की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में है। सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपाई तो फर्जी और फेक तस्वीर के सहारे ही राजनीति करने के आदी है। जनता को गुमराह करना छल कपट करना भाजपाइयों का संगठनात्मक गुण है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार के दौरान भी छत्तीसगढ़ की जनता देखी है। कैसे भाजपा सरकार के मंत्री विकास कार्यो की झूठी तस्वीर को सोशल साइट में शेयर कर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार किया करते थे। पूर्व लोकनिर्माण मंत्री राजेश मूणत के सोशल साइट में वियतनाम के ब्रिज को रायगढ़ जिला का केलो नदी पर बना पुल, वही एक जिले की सड़क की तस्वीर को सोशल साइट में शेयर कर दूसरे जिले की सड़क बताकर पूर्व के रमन सरकार में मंत्री अपनी पीठ थपथपाते थे। यही हाल मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी था केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी 50 हजार किलोमीटर की सड़क और 30 लाख एलईडी लाइट विदेश की की फेंक तस्वीर को मोदी का विकास का नमूना बताकर सोशल साइट में शेयर किया था।
More Stories
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से अडानी के घोटाले पर पर्दा नहीं पड़ने वाला – कांग्रेस
राहुल बईमानों की हानि कर रहे कुछ लोगो को मान हानि लग रही रायपुर. राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर...
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलां में किया सत्याग्रह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त करने तथा मोदी...
भूपेश सरकार के द्वारा किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों से आगामी खरीफ सीजन में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा...
देश विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कार्यवाही का स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्रालय असफल रही है राष्ट्र विरोधियों को पहचानने में दुबई में रहने वाला व्यक्ति भारत आता है राष्ट्रविरोधी...
अमित शाह जवाब दें 15 सालों तक बस्तर को उपेक्षित क्यों रखा? – कांग्रेस
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील...
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए डॉ. सरिता ने की कलेक्टर से चर्चा
मुंगेली. मुंगेली विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजसेविका डॉ. सरिता भारद्वाज ने जिला कलेक्टर राहुल देव से...
Average Rating