
भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुन्दरनी के आरोपो का कांग्रेस ने दिया जवाब

रायपुर. भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी के आरोपों का कांग्रेस ने जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनहित के कार्यो को प्रथामिकता से कर रही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार पर 15 साल तक कमीशनखोरी भ्रष्टाचार करने में आकंठ तक डूबी रही, भाजपा किस मुंह से आरोप लगा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की नेतृत्व वाली ही सरकार ने तो शराब का सरकारीकरण किया। शराब बेचने सैकड़ो वर्ष पुरानी आबकारी नीति में परिवर्तन किया। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार ने शराबबंदी का शिगुफ़ा छोड़ शराबबंदी के नाम से जो कमेटी बनाई वो तो राज्य में ज्यादा से ज्यादा सुविधाजनक शराब कैसे बेचे इस योजना पर काम रही थी, जिसके सदस्य भाजपा के विधायक थे। ज्यादा शराब बेचने से मिलने वाली कमीशन और शराब लाबी के चंदे से फलती फूलती भाजपा को अब शराब की बुराइंया नजर आ रही है। जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार े शराबबंदी की चौतरफा तैयारी कर रही है, सामाजिक, राजनीतिक एवं कानूनी स्तर पर शराबबंदी की तैयारी शुरू है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार राज्य में नोटबन्दी की तरह शराबबंदी करने की पक्षधर नही है। मोदी जी की मनमानी से आधी अधूरी तैयारी से लागू की गई नोटबन्दी ने सैकड़ो लोगो की जान ली है। नोटबन्दी के दुष्परिणाम अभी भी दिख रहे है। भाजपा के नेता मंडल अध्यक्ष शराब दुकानों की अहार्ता चलाते थे और रमन सरकार के मंत्री ज्यादा शराब बिक्री पर मिलने वाली कमीशन राशि में हिस्सेदार थे। रमन सरकार के भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के पैसे से रायपुर-दिल्ली में भाजपा के आलीशान कार्यालय बने है। पूर्व रमन सरकार की कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के कारण ही आज छत्तीसगढ़ सरकार का खजाना खाली है और उस पर 50 हजार करोड़ का कर्ज़ चढ़ा हुआ है। पूर्व की भाजपा सरकार ने तो 15 साल में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक व्यक्ति को कर्जदार बना दिया।
More Stories
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से अडानी के घोटाले पर पर्दा नहीं पड़ने वाला – कांग्रेस
राहुल बईमानों की हानि कर रहे कुछ लोगो को मान हानि लग रही रायपुर. राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर...
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलां में किया सत्याग्रह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त करने तथा मोदी...
भूपेश सरकार के द्वारा किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों से आगामी खरीफ सीजन में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा...
देश विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कार्यवाही का स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्रालय असफल रही है राष्ट्र विरोधियों को पहचानने में दुबई में रहने वाला व्यक्ति भारत आता है राष्ट्रविरोधी...
अमित शाह जवाब दें 15 सालों तक बस्तर को उपेक्षित क्यों रखा? – कांग्रेस
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील...
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए डॉ. सरिता ने की कलेक्टर से चर्चा
मुंगेली. मुंगेली विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजसेविका डॉ. सरिता भारद्वाज ने जिला कलेक्टर राहुल देव से...
Average Rating