September 26, 2023

भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई 1947 को संविधान द्वारा अपनाया गया

Read Time:3 Minute, 43 Second

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 22 जुलाई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • जॉर्ज वॉशिंगटन ने 1775 में अमेरिकी सेना की कमान संभाली। जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।
  • भारत के पहले पायलट इंद्रलाल राय 1918 में लंदन के आसपास जर्मनी के विमानों के साथ संघर्ष में मारे गए थे।
  • भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था ।
  • भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने 1981 में कार्य करना प्रारंभ किया।
  • अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने 1988 में रक्षा मंत्रालय पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के लिए शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना 1999 को लागू हुई।
  • शेर बहादुर देउबा 2001 में नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने।
  • इराक में हवाई हमले में 2003 को तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।
  • शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको 2004 में गिरफ़्तार।
  • पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने 2008 में एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
  • 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण था।
  • विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मायकोलॉजी के फफूंदी अनुसंधान दल ने 2011 में 100-115 डिग्री सेल्सियस तापमान सह सकने वाले तापरोधी फफूंदी के बीजाणुओं की खोज की।
  • प्रणव मुखर्जी 2012 में भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

22 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म 1923 को हुआ था।
  • रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय का जन्म 1965 को हुआ था।

22 जुलाई को हुए निधन

  • भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन 22 जुलाई 1933 को हुआ था।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का निधन 1968 में हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्मोकिंग के चलते ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, लोग बोले- ‘अस्थमा अवेयरनेस कैंपेन याद है?’
Next post मंत्री अनिला भेड़िया 23 जुलाई को राजीव भवन में कांग्रेसजनों से मिलेंगी
error: Content is protected !!