
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में 1,000 पौधे लगाए गए

रायपुर.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसजनों के द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न आयोजन किये गये। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संचार विभाग में केक काटा गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव विकास दुबे, पाटन जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर, कुर्मी समाज अजुनी राज के राज प्रधान और जिला पंचायत सदस्य भूनेश्वर वर्मा, बलौदाबाजार नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, पार्षद सुभाष राव, शाश्वत यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। वही पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आबकारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम एक पीपल का पौधा लगाया गया। इस दौरान 1,000 से अधिक पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। पुलिस मुख्यालय में मंत्रियों, संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों, अधिकारियों के नाम से वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री रमेश वर्ल्यानी, प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव निवेदिता चटर्जी, अनिल टाह, राम कुमार कुशवाहा, राम गिद्वानी, अमर गिद्वानी, कुलदीप शर्मा, नीरज ठाकुर एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दुर्गा अष्टमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। विस् अध्यक्ष...
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से अडानी के घोटाले पर पर्दा नहीं पड़ने वाला – कांग्रेस
राहुल बईमानों की हानि कर रहे कुछ लोगो को मान हानि लग रही रायपुर. राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर...
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलां में किया सत्याग्रह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त करने तथा मोदी...
भूपेश सरकार के द्वारा किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों से आगामी खरीफ सीजन में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा...
देश विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कार्यवाही का स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्रालय असफल रही है राष्ट्र विरोधियों को पहचानने में दुबई में रहने वाला व्यक्ति भारत आता है राष्ट्रविरोधी...
अमित शाह जवाब दें 15 सालों तक बस्तर को उपेक्षित क्यों रखा? – कांग्रेस
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील...
Average Rating