
मोदी सरकार की कार्यवाही संविधान सम्मत नहीं : कांग्रेस

बिलासपुर. कश्मीर मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। भाजपा सरकार द्वारा आज जम्मू-कश्मीर के बारे की गयी कार्यवाही संविधान सम्मत नहीं है। देश के लोकतांत्रिक परंपराओ और संविधान के खिलाफ यह फैसला है। चीन द्वारा कश्मीर के इलाके में सड़क बनाने पर कुछ भी नहीं कहने वाली मोदी सरकार ने एक झटके में सत्ता के मद में वोट की राजनीति के लिये एक सीमावर्ती राज्य को विभाजित कर दिया। भारत राज्यों का संघ है, यूनियन ऑफ स्टेटस है। जम्मू-कश्मीर का विभाजन किया जाना केन्द्र शासित प्रदेश बनाना जम्मू-कश्मीर राज्य की पहचान और अस्तित्व पर हमला है। यह हिंदू और मुसलमान का सवाल नहीं है। जैसा भाजपा इसे बनाने की कोशिश कर रही है। पाकिस्तान को हमले का मुकाबला 1948 में पाकिस्तान की फौज और रजाकारों की बंदूको का मुकाबला कश्मीर के लोगो ने और महिलाओं ने घर से बाहर निकल कर लाठियों से किया था। पाकिस्तान स्पान्सर्ड आतंकवाद का मुकाबला कश्मीर की जनता ने, भारत की सेना ने, पुलिस ने, मुख्यधारा के राजनैतिक दलों ने किया है। लाखो सिविलियंस सेना पैरामिलिट्री पुलिस के हजारो जवानों, मुख्यधारा के राजनैतिक दलों के लोगों ने कश्मीर को भारत का अंग बनाये रखने के लिये अपनी जाने दी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर मामले में मोदी सरकार ने किसी भी राज्य के विभाजन के लिये भारत में स्थापित परंपराओं और प्रक्रिया का खुला उल्लंघन करके लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का निरादर किया है। राज्य पुर्नगठन आयोग के गठन और सुनवाई की बात तो दूर रही, राज्य के विभिन्न राजनैतिक दलों और पक्षों से चर्चा करना तक जरूरी नहीं समझा गया जो स्पष्ट रूप से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। जम्मू-कश्मीर के नेताओं की नजरबंदी और इंटरनेट सेवाओं को बाधित किये जाने की जरूरत पड़ने से स्पष्ट हो जाता है कि वहां हालात मोदी सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुके है। जिसके लिये अलगाववादी राजनैतिक दल पीडीपी के साथ 5 साल तक भाजपा और महबूबा मुक्ती की गठबंधन सरकार चलना ही उत्तरदायी है।
More Stories
ओबीसी कांग्रेस ने मानव श्रृंखला बनाकर राहुल गांधी के समर्थन में किया प्रदर्शन
रायपुर. छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय...
ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी .पार्षद. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के यहां मेरा घर राहुल का घर का पोस्टर चस्पा किया
बिलासपुर. केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी निम्न सोच से दुनिया में भारत के लोकतंत्र को शर्मसार किया। राहुल गांधी की...
स्मार्ट सिटी के फंड से केंद्र सरकार की राशि से हो रहे है शहर में विकास कार्य, महापौर विधायक श्रेय लेने होड़ में – अमर अग्रवाल
6 साल में करोड़ों खर्च के बाद भी जतिया तालाब संवर्धन एव विकास कार्य अधूरा बिलासपुर. लोकतंत्र में सरकारें आती...
बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाईन आवेदन शुरू
आवेदन भरने को लेकर युवाओं में देखा गया उत्साह युवाओं ने कहा योजना से सपनों को मिलेगी नई उड़ान बिलासपुर....
चुन्नी मौर्य ने ढाई सौ कन्याओं को दिए उपहार
बिलासपुर. नवरात्रि के पावन पर्व पर नॉर्थ ईस्ट रेलवे इंस्टीट्यूट गायत्री मंदिर बुधवारी में दुर्गा स्वरूपी ढाई सौ कन्याओं को...
6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
बिलासपुर . बिलासपुर जिले में अवैध नशे के विरुद्ध विशेष अभियान निजात चलाया जा रहा है । जिसके परिपालन में...
Average Rating