September 24, 2023

मोदी सरकार के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस ने दिया धरना

Read Time:4 Minute, 57 Second

रायपुर.छत्तीसगढ़ में मिट्टी तेल के कोटे में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कटौती पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई, धान के समर्थन मूल्य में मात्र 3.7 प्रतिशत की वृद्धि और दाल भात केंद्रों, छात्रावासों के चावल के कोटे में कटौती को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ विरोधी, गरीब विरोधी, किसान विरोधी फैसलों के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर मोदी-शाह- योगी का भी धरना प्रदर्शन विरोध किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम राजधानी रायपुर में धरना में शामिल हुये। धरना स्थल पर उपस्थित जन समुदायों को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों के धान का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया, गरीबों के मिट्टी तेल का कोटा घटा दिया, गरीबों के लिये चल रहे दालभात सेंटरों का चावल बंद कर दिया, राज्य के द्वारा खरीदी किये जा रहे चावल के सेंट्रल पुल के कोटे में कटौती कर दिया गया। भाजपा आदतन गरीब विरोधी है। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के किसानों की सामूहिक हत्या कर दी गयी। हमारी नेता प्रिंयका गांधी को गरीबों के आंसू पोछने नहीं जाने दिया गया। भाजपा सरकार आतातायी और क्रूर बन गयी है। कांग्रेस गरीबों के हित की लड़ाई लड़ते रहेगी। प्रदेश कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चा संगठनों युवा, कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी प्रकोष्ठो और विभागों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर धरना में किसान विरोधी, गरीब विरोधी, महिला विरोधी और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैया के खिलाफ विरोध जताया।

राजधानी रायपुर के धरना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक मोहन मरकाम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक धनेंद्र साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं मंत्री शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, अनीता शर्मा, महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक बदरूद्दीन कुरैशी, महेंद्र छाबड़ा, सुशील आनंद शुक्ला, घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, एमए इकबाल, डॉ. राकेश गुप्ता, आकाश शर्मा, कोको पाढ़ी, इदरीश गांधी, इम्तियाज हैदर, राजेंद्र जग्गी। बलौदाबाजार में प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, विधायक शकुंतला साहू, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, सुनील महेश्वरी, सुरेंद्र शर्मा। बिलासपुर में महामंत्री अटल श्रीवास्तव, कुलवंत सिंह, अभयनारायण राय, मोतीलाल कुर्रे, शशि प्रकाश गुप्ता। रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार। सुकमा में कवासी हरीश लखमा, मुकेश कश्यप, माडवी लक्ष्मण,दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, सरगुजा, अम्बिकापुर, कवर्धा, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, कांकेर, बालोद, कोरबा सहित सभी जिला मुख्यालयों में धरना देकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
Next post भाजपा शासित तीन राज्यों में कानून व्यवस्था धराशायी : कांग्रेस
error: Content is protected !!